Uttar Pradesh: किशोरी के अपहरण के आरोप में तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2025

भदोही जिले के सुरयावा क्षेत्र में एक किशोरी के अपहरण के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को बताया कि एक महिला ने सोमवार को दर्ज करायी शिकायत में बताया कि गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र निवासी उसकी बड़ी बहन की 16 साल की बेटी सुरयावा स्थित उसके घर आयी थी और 29 नवंबर को वह लापता हो गयी।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक महिला का कहना है कि बाद में उसे पता चला कि गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र का ही रहने वाला उपेंद्र पासवान भी लापता है और संभवत: वह किशोरी के संपर्क में था।

उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर पर मंगलवार को उपेंद्र पासवान तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस लड़की की तलाश कर रही है।

प्रमुख खबरें

Kurash खिलाड़ी Yash Kumar Chauhan प्रतिबंधित दवाओं के सेवन में दोषी, अस्थायी रूप से निलंबित

Kumkum Mohad ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, Olympic quota हासिल कर फाइनल में पहुंचीं

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत