उत्तर प्रदेश: भदोही में दलित नर्स से दुर्व्यवाहर के आरोप में मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2025

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के एक निजी अस्पताल में घुसकर दलित नर्स से दुर्व्यवहार के संबंध में एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोतवाली निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि एक निजी अस्पताल में बतौर नर्स काम करने वाली युवती के साथ पांच जून को यह घटना उस वक्त हुई, जब वह अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी।

उन्होंने बताया कि तभी रामपुर घसकरी का रहने वाला रोहित उसके पास आया और उससे छेड़खानी करने लगा, जिसका विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के बाल पकड़ कर मारपीट करना शुरू कर दिया और उसे मीन पर पटक दिया।

अधिकारी ने बताया कि नर्स के चीखने चिल्लाने पर अस्पताल के चिकित्सक और अन्य लोगों ने आकर उसे बचाया और एंबुलेंस चालक को डांटकर वहां से भगा दिया। निरीक्षक ने बताया की आरोपी एंबुलेंस चलाता है और मरीजों को लेकर कई बार उस अस्पताल में आता जाता रहा है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

मिस्र ने FIFA World Cup 2026 में रचा इतिहास, ईरान से रोमांचक Draw के बाद पहली बार Knockout में

Palestine Childrens को Target Practice के रूप में इस्तेमाल करते हैं Israeli Soldiers, अब तक 20000 बच्चे मरे, UN Commission Report से हुआ बड़ा खुलासा!

Health Tips: Thyroid के ये साइलेंट लक्षण हैं बड़े खतरे का Signal, भूलकर भी न करें Ignore

Hormuz पर फिर छिड़ी जंग! अमेरिका ने फिर कर दिया बड़ा हमला, जवाब में ईरान ने भी ठोकी मिसाइलें