उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मातृ दिवस पर मातृ शक्ति और प्रदेशवासियों को शुभकामना दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2025

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मातृ दिवस के अवसर पर सभी मातृ शक्ति का वंदन-अभिनंदन करते हुए उनको शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में मुख्यमंत्री ने संस्कृत में श्लोक लिखा, ‘‘या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै।। नमस्तस्यै।। नमस्तस्यै नमो नमः।।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मातृ दिवस की समूची मातृशक्ति एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!’’ योगी ने कहा, “परिवार की एकता एवं सुमति की सेतु मां, संस्कारों की प्रथम शिल्पकार होती है। मां हमें जीवन देने के साथ ही उसे अर्थमय भी बनाती है। समस्त मातृशक्ति का वंदन-अभिनंदन।

प्रमुख खबरें

Congress पर BJP का तीखा हमला, Rajeev Chandrasekhar बोले- राहुल की पार्टी करती है धोखे की राजनीति

Diwali 2026: मां Lakshmi और गणेश जी की आराधना 8 नवंबर को, Pradosh Kaal में करें Deepawali पूजन

Samrat Choudhary ने बिहार में छठ और दिवाली पर सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश

वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्यों का Capex 8.5 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान: Crisil