उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे से पहले तैयारियों की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी दौरे की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने रेलवे और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु और व्यवस्थित रहें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्टेशन पर साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। अगले दिन, आठ नवंबर को वह बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत और तीन अन्य ट्रेन की शुरूआत करेंगे।

प्रमुख खबरें

Jalna Sand Mining: Manoj Jarange के सहयोगी Sanjay Katare पर 4.90 करोड़ का जुर्माना बहाल

देश के 7 शहरों में Housing Sales 3% बढ़कर 1 लाख पार, ANAROCK ने जारी किए आंकड़े

Asian Games Volleyball: भारत ने Hong Kong को 3-0 से हराया, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

Beauty Tips: गलत Makeup से डैमेज हो सकती है Skin, Foundation का ज्यादा इस्तेमाल बिगाड़ेगा लुक