उत्तर प्रदेश: भर्ती में रिश्वतखोरी के आरोप में बाल विकास परियोजना अधिकारी निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2025

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती से जुड़े रिश्वतखोरी के मामले में संलिप्त पाए जाने के बाद बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कृष्ण चंद्र को निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि आवेदक को सीडीपीओ के जान पहचान के साइबर कैफे से भेजा गया गया था हालांकि आवेदक का फॉर्म जानबूझकर खारिज कर दिया गयाक्योंकि चंद्र ने एक अन्य उम्मीदवार आशा से ढाई लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार की थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत वीडियो साक्ष्य आरोपों का समर्थन करते हैं। सीडीओ जग प्रवेश ने बताया, “ इस कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हुई है और आचरण नियमों का उल्लंघन हुआ है।”

जांच के आधार पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक ने चंद्रा के निलंबन को मंजूरी दे दी और उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के नियम सात के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की गयी।

उपनिदेशक जेमा त्रिपाठी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। निलंबन के दौरान कृष्ण चंद्रा को वित्तीय नियमों के अनुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा बशर्ते वह यह घोषणा पत्र प्रस्तुत करें कि वह किसी अन्य रोजगार या व्यवसाय में संलग्न नहीं हैं। निलंबन अवधि के लिए कृष्ण चंद्र को शाहजहांपुर में जिला कार्यक्रम कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

प्रमुख खबरें

Starlink लाइसेंस पर तकरार, Elon Musk ने पूछा क्या Ambani हैं असली बॉस

WTO ने बढ़ाया 2026 में वैश्विक वस्तु व्यापार का अनुमान, 3.9 फीसदी की दर से बढ़ने की संभावना

FII हिस्सेदारी घटने से HDFC Bank के Share में 1% से अधिक की गिरावट

Election Commission विवाद पर INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, राजघाट पर बापू को नमन कर मांगा इस्तीफा