Uttar Pradesh: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी लिपिक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2025

गोंडा जिले में एक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने, उससे सात लाख रुपये ऐंठने और धोखा देकर दूसरी युवती से शादी करने के आरोप में पुलिस ने कोषागार में तैनात एक लिपिक को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने दर्ज मुकदमे के हवाले से बुधवार को बताया कि पेंशन के काम लिए कोषागार कार्यालय में जाने के दौरान लड़की की आशीष सिंह से मुलाकात हुई थी। आशीष ने पेंशन भत्ते में सहायता का आश्वासन देकर पीड़िता का विश्वास जीता और उसके करीब आ गया।

सूत्रों ने बताया कि इसी दौरान उसने शादी का लालच देकर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाये और काम का बहाना बनाकर सात लाख रुपये ऐंठ लिये। मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि आशीष ने पीड़िता को धोखे में रखकर इसी साल नवंबर में दूसरी युवती से शादी कर ली।

इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता ने नगर कोतवाली में आशीष सिंह के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। सूत्रों ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी आशीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Global Tension और Crude Oil में उछाल से Share Market में भूचाल, Sensex 1400 अंक लुढ़का

Firozabad Glass Industry पर Middle East संकट का असर, Gas की कमी से 5 लाख लोग बेरोजगार।

अब USA और France भी खरीद रहे भारतीय हथियार, Defence Sector में भारत की ऐतिहासिक छलांग

FIDE Candidates में बड़ा उलटफेर, युवा Sindarov ने दिग्गज Caruana को हराकर खिताब की रेस को रोमांचक बनाया