By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मौनी अमावस्या के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए नव उत्साह और नव उमंग के संचार की कामना की है। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दान, व्रत और त्याग की प्रेरणा देने वाले आस्था के महापर्व मौनी अमावस्या की सभी श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।’’