योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर से टकराया पक्षी, वाराणसी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

By रेनू तिवारी | Jun 26, 2022

उत्तर प्रदेश में उस वक्त लोग हैरान रह गये जब योगी आदित्यनाथ के चोपर की एमरजेंसी लेंडिंग की खबरें आये। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर को टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही यहां पुलिस लाइन पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें: संगरूर उपचुनाव: शुरुआती रुझान में शिअद अमृतसर गुट के नेता सिमरनजीत मान आगे

सूत्रों ने कहा कि एक पक्षी के टकराने की सूचना के बाद एहतियात के तौर पर हेलिकॉप्टर को वापस बेस पर लाया गया। सीएम योगी वाराणसी  से लखनऊ जा रहे थे।

घटना के बाद यूपी के सीएम सर्किट हाउस लौट गए। सूत्रों के मुताबिक, यूपी के सीएम आदित्यनाथ राजकीय विमान से लखनऊ की यात्रा जारी रखेंगे। प्रशासन ने उनके यात्रा के सारे इंतजाम कर लिए हैं।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर