Uttar Pradesh : श्मशान घाट का गेट लगाने को लेकर विवाद, 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2024

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना दनकौर क्षेत्र में जुनेदपुर गांव और झालड़ा गांव के ग्रामीणों के बीच श्मशान घाट का गेट लगाने को लेकर विवाद होने के बाद 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर वहां पर पुलिस बल भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण झालड़ा गांव के दाह संस्कार स्थल की दीवार और गेट का निर्माण करवा रहा है।

लेकिन जुनेदपुर गांव के लोगों का कहना है कि चूंकि शमशान झालड़ा गांव का है अतः गेट उसी गांव की तरफ खोला जाना चाहिए, और उनकी तरफ गेट खोले जाने से उन्हें काफी असुविधा होगी।

थाना प्रभारी ने बताया कि झालड़ा गांव के लोगों का आरोप है कि जुनेदपुर गांव के लोगों ने शमशान घाट की दीवार को गिरा दिया हैं। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

शाम 6 बजे के Top News: Disha Salian केस में CBI जांच, Nepal में बाढ़ से 1127 मौतें

International Tourism Trends: बजट और वाइब्स के मामले में क्यों छा रहे हैं ये 4 Honeymoon Destinations

Operation Sindoor से अयोध्या तक: कौन है राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा, क्या होगी जिम्मेदारी

Pushkar Singh Dhami को अहमदाबाद की धनगौरी ने डाक से भेजी Rakhi, आपदा में माना था भाई