Uttar Pradesh: महोबा में होटल ले जाकर दलित छात्रा से दुष्कर्म, मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2024

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने जन्मदिन मनाने के बहाने एक होटल में ले जाकर अनुसूचित जाति की छात्रा के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

तहरीर के मुताबिक, कबरई थाना के गांव की दलित छात्रा चार सितंबर को पढ़ने के लिए महाविद्यालय आई थी, वहीं उसी गांव के उसके पड़ोसी युवक आदित्य सिंह और समीर उसे मिल गए।

उन्होंने बताया कि दोनों युवक उसे जन्मदिन मनाने के बहाने चरखारी बाइपास स्थित एक होटल ले गए, जहां आदित्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया और समीर ने उसका सहयोग किया।

एसएचओ ने बताया कि समीर ने दुष्कर्म की घटना का वीडियो बनाया और अब दोनों उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सिंह ने बताया कि पीड़िता ने यह घटना शुक्रवार को अपने परिजनों को बताई, इसके बाद इस संबंध में शनिवार को पीड़िता ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Mann Ki Baat में PM Modi ने की एथलीट गुरिंदरवीर और अनिमेष से बात, नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने पर दी बधाई

Abhishek Banerjee के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, हुगली में टीएमसी नेता पर फेंकी गई लेदर बॉल

Badrinath National Highway पर लगा भारी जाम, ट्रैफिक संभालने के लिए टोकन गेट सिस्टम शुरू

5 जून को बढ़ेगा असम कैबिनेट का कुनबा, हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ऐलान