Uttar Pradesh: कौशांबी जिले में तैनात एक हेड कांस्टेबल का शव सड़क किनारे मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2023

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित जिला पुलिस लाइन के मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे शुक्रवार को एक हेड कांस्टेबल का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना अंतर्गत उदहिन बाजार चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल राम नयन यादव (53) का शव सुबह पुलिस लाइन के मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे मिला है।

इसे भी पढ़ें: Punjab: 1.96 लाख करोड़ रुपये का बजट हुआ पेश, वित्त मंत्री ने कृषि, शिक्षा स्वास्थ्य को बताया खास

उन्होंने बताया कि मृतक जौनपुर जनपद के रामपुर सदर थाना अंतर्गत खालिसहा गांव का निवासी है। उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

ममता को छोड़ो, मोदी के साथ जाओ, Pranab Mukherjee की सलाह मानकर BJP में आये थे Suvendu Adhikari !

Mayawati बोलीं: आंबेडकर का मिशन राजनीतिक सत्ता की चाबी मिले बिना अधूरा रहेगा

Prabhasakshi NewsRoom: Indian Border के पास चप्पे चप्पे पर पहरा दे रहा Bangladesh, Sheikh Hasina की वापसी के ऐलान के चलते कर्फ्यू जैसे हालात

गृह मंत्री Amit Shah ने Mumbai आतंकी हमले के पीड़ितों और जवानों को दी श्रद्धांजलि