उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा हुए कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। शर्मा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बुधवार को देर रात ट्वीट में कहा आज मेरी और मेरी पत्नी के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आयी है, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। हम अपने आपको घर में ही पृथक-वास में करके चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा मेरा आग्रह है कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, वे भी जाँच करा लें और कोविड दिशा-निर्देश का अक्षरशः अनुपालन करें। गौरतलब है कि हाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन भी कोविड-19 से संक्रमित हुए थे।

प्रमुख खबरें

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले