विपक्ष के कटाक्षों का जवाब देने काशी पधारे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या

By आरता पांडेय | Dec 25, 2021

पीएम द्वारा शिलान्यसित कारखियांव दुग्ध प्लांट पर सभी विपक्षी दल हमला बोल रहे है, इनसभी सवालों पर विराम देने और विपक्ष को जवाब देने यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल शुक्रवार की दोपहर वाराणसी दौरे पर आए। अस्सी घाट पर जल विहार करने के बाद उन्होंने शाम, को काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए, अमूल प्लांट को लेकर विपक्ष की टिप्पणियों को लेकर कहा कि, विपक्ष को किसी भी विकास कार्य को अपना बताने की मानसिक बीमारी हो गई है।

इसे भी पढ़ें: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी जंक्शन का लिया जायजा, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने पर हुई चर्चा

केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर में सपा नेता व इत्र व्यवसायी पीयूष जैन के घर आईटी रेड पर भी बात की और कहा, यह  समाजवाद है, या लूटवाद। बता दे की, छापेमारी में 150 करोड़ की राशि मिली है। उन्होंने जनता को पीएम की न खाऊंगा, न खाने दूंगा,  जो खाया वह भी निकाल कर गरीबों को समर्पित कर दूंगा वाली बात भी याद दिलाई।

प्रमुख खबरें

1972 के ऐतिहासिक वाइन टोस्ट और वाइल्ड मशरूम...मेलानिया ने तैयार किया खास मेन्यू, चीनी राष्ट्रपति Jinping के स्टेट डिनर में क्या-क्या खास?

Asian Games में Seema Kumari ने जीता Bronze Medal, 10000m रेस में लहराया तिरंगा

Marco Rubio का बड़ा एक्शन: US Birth Tourism सिंडिकेट और Visa Fraud पर लगेगा कड़ा बैन

Odisha में भारी बारिश का कहर: 8,000 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए