उत्तर प्रदेश : अलग-अलग घटनाओं में करंट की चपेट में आने से किसान और किशोर की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2025

उत्तर प्रदेश के अमेठी और देवरिया जिलों में दो अलग-अलग घटनाओं में एक किसान और 15 वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार खुशीयाल (61) रविवार सुबह अमेठी के सांगीपुर गांव में खेतों में काम करने गए थे, तभी आवारा जानवरों को दूर रखने के लिए लगाए गए एक उपकरण से उन्हें करंट लग गया। खुशीयाल की मौके पर ही मौत हो गयी।

संग्रामपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में देवरिया जिले के बेलकुंडा गांव का प्रदीप निषाद (15) रविवार सुबह नौ बजे अपने घर के पानी के पंप का तार जोड़ रहा था, तभी उसे करंट लग गया।

प्रदीप के परिवार के सदस्य उसे गौरीबाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रुद्रपुर थाने के प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने बताया कि प्रदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

इधर बजट पेश, उधर आई बड़ी खुशखबरी! IMF ने ग्लोबल ग्रोथ में भारत को US से रखा आगे, मस्क बोले- शक्ति का संतुलन बदल रहा है

T20 World Cup 2026 में खेलेगा पाकिस्तान, पर Colombo में Team India से भिड़ने से किया इनकार!

अमेरिका में एक बार फिर से सरकार का शटडाउन! ट्रंप की नीतियों के कारण अटका फंडिंग बिल

ड्रैगन का ब्रोकर बना पाकिस्तान, मुस्लिम देशों को चिपका रहा चीनी फाइटर जेट