उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री खन्ना ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 का बजट किया पेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2024

त्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सोमवार को बजट पेश किया। खन्ना ने कहा कि निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को देय धनराशि 500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति माह कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि 2023-2024 की तीसरी तिमाही तक इस योजना के तहत 31,28,000 निराश्रित महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। मंत्री ने कहा कि महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के तहत वित्त वर्ष 2024-2025 में 200 उत्पादक समूहों का गठन कर तकनीकी सहायता प्रदान करने का लक्ष्य है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य के बजट का आकार 6.90 लाख करोड़ रुपये था जिसमें 32,721 करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामिल थीं।

प्रमुख खबरें

UP में 2017 से पहले भर्तियों में चलता था सैफई सिंडिकेट, Yogi Adityanath ने साधा निशाना

Supreme Court ने Delhi NCR प्रदूषण पर जताई चिंता, वाहनों के धुएं को बताया बड़ा कारण

दिग्गज अभिनेता Dharmendra को याद कर भावुक हुए Sunny Deol, बेटे राजवीर संग पहुंचे लोनावला फार्महाउस, शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

Congress नेता Jairam Ramesh बोले, PM2.5 मानक अद्यतन करें और NCAP में सुधार हो