Uttar Pradesh: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2023

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मछलीशहर तहसील के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मछलीशहर के एक गांव की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 14 अगस्त की रात वह अपने पति व बेटी के साथ घर के बरामदे में सो रही थी, आधी रात को गांव के छह युवक पहुंचे और बेटी को बेहोश कर पास के एक खेत में ले गए, वहां सभी ने उसके साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत में कहा गया कि महिला के परिवार और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश है।

प्रमुख खबरें

Gurugram में कार की सनरूफ से निकलकर हुड़दंग करने वाले तीन युवक अरेस्ट, Creta जब्त

Ahmedabad Airport पर 13 करोड़ का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो तस्कर पकड़े गए

UPSSSC PET 2026 संपन्न, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

MP Foundation Day पर बोले CM Mohan Yadav, कई क्षेत्रों में देश में आगे है राज्य