By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2023
देवरिया: जिले के भाटपाररानी थाना इलाके में सोमवार की सुबह एक ट्रक एवं कार में भीषण टक्कर हो जाने से कार चालक, तीन वर्षीय बालिका तथा तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने सोमवार को बताया कि देवरिया जिले के रुद्रपुर के भरटोला के रहने वाले कुछ लोग कार से बिहार के मैरवा में एक उपनयन संस्कार में हिस्सा लेने के लिए सुबह जा रहे थे।