उत्तर प्रदेश: नाई की हत्या के मामले में चार लोगों को आजीवन कारावास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2025

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की एक अदालत ने एक नाई की हत्या के मामले में चार लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। नाई ने पिछले पैसे न दिए जाने के कारण बाल काटने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद हुए विवाद के चलते उसकी हत्या कर दी गई।

घटना के बाद शरीफपुर भैंसरोली गांव के निवासी मुस्तकीम ने शिकायत दर्ज कराई कि चारों आरोपियों ने उनके बेटे इरफान के घर में घुसकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी, जबकि उसके भाई इमरान को घायल कर दिया।

प्राथमिकी के अनुसार, जांच में पता चला है कि इरफान ने दो महीने पहले अपना व्यवसाय बंद कर दिया था क्योंकि आरोपी बिना पैसे दिए बाल कटवाते थे। घटना वाली सुबह, समीर और साकिब, इरफान से मिले और उससे अपने घर पर बाल काटने को कहा।

जब इरफान ने पैसे न देने का हवाला देते हुए मना कर दिया, तो चारों आरोपी भड़क गए। इसके बाद वे इरफान के घर में घुस गए, जहां समीर ने राइफल और बाकी ने पिस्तौल से दोनों भाइयों को गोली मार दी। इरफान की मौत हो गई। चारों आरोपियों को अपराध के तुरंत बाद गिरफ्तार करके उनके पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Kerala: पट्टिका पर नहीं लिखवाया नाम, Congress MLA ने पूर्व LDF विधायक से कराया पुल का उद्घाटन

PM Modi ने Rozgar Mela में बांटे 51,000 Appointment Letters, कहा- Viksit Bharat ही मुख्य लक्ष्य

Kazipet में संदिग्ध Car से 1.38 करोड़ के पुराने 500-1000 नोट जब्त, 8 आरोपी पकड़े गए

नंदीग्राम उपचुनाव में Milan Pradhan नहीं लेंगे नाम वापस, Congress बनाएगी राष्ट्रीय मुद्दा