उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने का आदेश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने का आदेश दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस संबंध में 30 अप्रैल तक अनुपालन रिपोर्ट मांगी गई है। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया, राज्य में धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने का आदेश शनिवार को जारी किया गया। इस संबंध में (जिलों से) 30 अप्रैल तक अनुपालन रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने बताया, पुलिस को धार्मिक नेताओं के साथ संवाद स्थापित करने और उनके साथ समन्वय करके अवैध लाउडस्पीकर को हटाने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान सरकार से अमेरिकी शख्सियतों की अपील, भारत के साथ संबंधों में सुधार करें

उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए और नये आयोजनों और नये स्थलों पर माइक लगाने की अनुमति नहीं दी जाए। योगी ने कहा था कि शोभायात्रा/धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाला जाए और अनुमति देने से पूर्व आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए।

उन्होंने कहा था कि अनुमति केवल उन्हीं धार्मिक जुलूसों को दी जाए, जो पारम्परिक हों, नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए। इस बीच, आगामी ईद की तैयारियों के संबंध में एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि अलविदा जुमा की नमाज (रमजान के महीने का आखिरी शुक्रवार) 31,000 स्थानों (राज्य में) पर होगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील जिलों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं और पीएसी और केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों सहित अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है। साथ ही शांति समितियों की बैठकें भी हुई हैं।

प्रमुख खबरें

New Delhi में India-Nepal IGSC बैठक, दोनों देशों के अधिकारियों ने Connectivity पर की चर्चा

Bihar Flood Crisis: नितिन नवीन ने CM Relief Fund में दान की 3 महीने की Salary

BRICS में भारत की Diplomacy की तारीफ, South Korea के राजदूत बोले- मुश्किल दौर में बनी सहमति

तमिलनाडु के मंत्री निर्मल कुमार ने मीनाक्षी मंदिर कुंभाभिषेकम व्यवस्था का बचाव किया, टीटीवी दिनाकरन की आलोचना की