AYUSH उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई योजना लाएगी उप्र सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2025

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार आयुष उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई आयुष योजना लाने जा रही है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि प्रदेश में आयुष उद्योग को बढ़ावा देने के लिए योजना में निवेशकों को विभिन्न तरह की सहूलियतें दी जाएंगी। बयान में कहा गया है कि योजना में आयुष अनुसंधान को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है ताकि प्रदेश को आयुष अनुसंधान का केंद्र बनाया जा सके।

बयान में कहा गया है कि नई योजना के तहत प्रदेश में आयुष अस्पतालों में मरीजों के इलाज की व्यवस्था को और भी बेहतर बनाया जाएगा, साथ ही आयुष विभाग को लगातार विकसित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya से मिलने का सपना, टी20 वर्ल्ड कप में इटली के ऑलराउंडर थॉमस ड्राका की बड़ी उम्मीद

Premier League: Liverpool के खिलाफ फैसले पर भड़के हालैंड, VAR विवाद के बीच मैनचेस्टर सिटी की बड़ी जीत

Kylian Mbappe का फिर चला जादू, Valencia के खिलाफ गोल दागकर Real Madrid को दिलाई शानदार जीत

Olympic हादसे के बाद लिंडसे वॉन के लिए राफेल नडाल का भावुक संदेश, खेल जगत में चिंता