उत्तर प्रदेश सरकार घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें निरद्ध केंद्र में रखेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को घुसपैठियों की पहचान कर उन पर त्वरित और सख्त कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश शनिवार को जारी किए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समरसता सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बयान में कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिला प्रशासन अपने क्षेत्र में मौजूद घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करें और नियमानुसार कार्रवाई शुरू करें।’’ इसमें कहा गया, ‘‘मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिलों में अवैध घुसपैठियों के लिए अस्थायी निरुद्ध केंद्र बनाने के निर्देश भी दिए हैं।’’

बयान में कहा गया कि इन केंद्रों में विदेशी नागरिकता वाले अवैध प्रवासियों को रखा जाएगा और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने तक वहीं आवास सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि “डिटेंशन सेंटर” में रखे गए अवैध घुसपैठियों को तय प्रक्रिया के तहत उनके मूल देश वापस भेजा जाएगा।

उत्तर प्रदेश, नेपाल से खुली सीमा साझा करता हैं जहां दोनों देशों के नागरिक बिना रोक-टोक आ-जा सकते हैं, लेकिन अन्य देशों के लोगों पर जांच लागू होती है। योगी आदित्यनाथ ने तीन नवंबर को बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि यदि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में लौटता है, तो घुसपैठियों को राज्य से बाहर निकाला जाएगा और उनकी संपत्ति गरीबों में बांटी जाएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Budget 2026 को PM Modi ने बताया Game Changer, बोले- विकसित भारत की उड़ान के लिए मजबूत नींव

Union Budget पर CM Mohan Yadav ने की तारीफ, बोले- GYAN फॉर्मूले से बनेगा Viksit Bharat

U19 World Cup में भी कायम नो हैंडशेक की परंपरा, India-Pakistan के Captains ने नहीं मिलाया हाथ

बदल गया Investment का तरीका: RBI की रिपोर्ट के अनुसार FD छोड़ Stocks में पैसा लगा रहे हैं भारतीय।