कनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल हुए थे UP के स्वास्थ्य मंत्री, टेस्ट रिपोर्ट आई निगेटिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

लखनऊ। बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के साथ एक पार्टी में शामिल होने वाले उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह का कोविड-19 वायरस के लिए किया गया परीक्षण शनिवार को निगेटिव आया। कनिका का कोरोना वायरस के लिए परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था। कनिका ने शुक्रवार को परीक्षण के बाद लखनऊ में ऐलान किया था कि कोरोना वायरस को लेकर उनका परीक्षण पॉजिटिव आया है जिसके बाद 66 वर्षीय मंत्री सेल्फ आइसोलेशन में चले गए थे। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता डॉ सुधीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का कोवि़ड-19 के लिए परीक्षण निगेटिव आया है। 

उन्होंने बताया कि जिन 28 लोगों को मंत्री के संपर्क में बताया गया था, उन सभी के नमूने परीक्षण के वास्ते लिए गए और कोविड-19 के लिए सभी का परीक्षण नेगेटिव आया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिंह ने पुष्टि की कि उनका टेस्ट निगेटिव आया है। उनके परिवार के पांच सदस्यों का परीक्षण किया गया था और सभी का परीक्षण निगेटिव आया है। इस बारे में उन्हें केजीएमयू के कुलपति ने फोन करके सूचित किया है। मंत्री ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार वालों को अगले 14 दिन तक घर के भीतर ही रहने की सलाह दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस का कहर, दिल्ली के सभी बाजार आज से 3 दिन तक रहेंगे बंद 

सिंह गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने गए थे जिसमें उन्हें भाजपा के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की पिछले तीन साल की उपलब्धियों को गिनाना था। जैसे ही पता चला कि मंत्री कनिका के संपर्क में थे, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद विधायक पंकज सिंह, धीरेंद्र सिंह और तेजपाल नागर के अलावा कुछ प्रशासनिक अधिकारी और पत्रकार भी सेल्फ आइसोलेशन में चले गए।

इसे भी पढ़ें: 'बेबी डॉल' फेम बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर हुईं कोरोना वायरस की शिकार

प्रमुख खबरें

US का पलटवार, जहाज पर Drone Attack के बाद Iran पर दागीं मिसाइलें, तनाव चरम पर

Poonch में Indian Army का बड़ा एक्शन, LoC पर पाकिस्तानी घुसपैठिया दबोचा, एजेंसियां हाई अलर्ट पर

PM Modi का ऐतिहासिक Seychelles दौरा, National Assembly को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम बनेंगे

Shani Pradosh Vrat 2026: आज Lord Shiva और शनि देव की कृपा पाने का शुभ योग, जानें Puja Vidhi