UP के चीनी उद्योग का भविष्य तय करेगा Lucknow का International Seminar, एथेनॉल पर होगा मंथन

By एकता | May 19, 2026

गन्ना और चीनी उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य है। एथेनॉल उत्पादक राज्यों में भी इसका प्रथम स्थान है। इस संदर्भ में, उत्तर प्रदेश में गन्ना विकास और चीनी उद्योग की वर्तमान स्थिति तथा भविष्य की दिशा पर गहन चिंतन करना अत्यंत आवश्यक हो जाता है। इसी क्रम में, गन्ना विकास और चीनी उद्योग के विभिन्न आयामों पर केंद्रित एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 21 और 22 मई, 2026 को लखनऊ-कानपुर मार्ग पर स्थित 'रमाडा होटल', लखनऊ में किया जा रहा है।

साथ ही संगोष्ठी में केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव (शर्करा), यू पी एस एम ए के अध्यक्ष विजय बंका, पूर्व अध्यक्ष सीबी पाटोदिया, अधिशासी निदेशक डीसीएम श्रीराम आर एल टामक आदि की विशेष उपस्थिति रहेगी। उद्घाटन सत्र 21 मई की सुबह 10 बजे होगा। इस सत्र में संगोष्ठी की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास व चीनी उद्योग श्रीमती वीना कुमारी का सम्बोधन होगा। उद्घाटन सत्र के बाद संगोष्ठी के चार सत्र होंगे जिसमें विभिन्न विषयों पर अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ, तथा विद्वान वक्ता अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। दूसरे दिन 22 मई को भी तीन सत्र होंगे।

इस संगोष्ठी में इंग्लैंड में प्रकाशित शुगर इंडस्ट्री इंटरनेशनल पत्रिका के सम्पादक अरविन्द चुडासामा, जर्मनी के सुक्रोस्फेयर प्रिफेर एवं लैंजेन (आईपी) के प्रबंध निदेशक मार्क ओलिवर बर्कहार्ट, लास एंजेलिस (यू एस ए) के कार्बो सोल्यूशंस इण्टरनेशनल (एलएलसी) के इम्मुएनल एम सरीर सहित कई अन्य देशों के चीनी उद्योग व गन्ना विकास से जुडे विशेषज्ञ अपने बहुमूल्य विचार रखेंगे।

संगोष्ठी के साथ ही विभिन्न तकनीकी प्रदाताओं द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से प्रतिभागियों को नई प्रणालियों से भी अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर कृषि संयंत्र तथा बायो प्लास्टिक्स का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Amarnath Yatra Story: Baba Barfani के पहले दर्शन किसने किए? जानिए Amarnath Yatra शुरू होने की Secret Story

Jamshedji Tata Death Anniversary: अफीम ट्रेड से Tata Empire तक, जानें Father of Industry की कहानी

Twisha Sharma Death | माता-पिता ने ग्लैमर की दुनिया में धकेला, खूबसूरती से कमाए पैसे, पूर्व जज व ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह के गंभीर आरोप

Nathuram Godse Birth Anniversary: देश का बंटवारा बना असली वजह? Nathuram Godse ने क्यों Mahatma Gandhi के सीने में दागी थीं 3 गोलियां