Uttar Pradesh: दलित महिला के साथ दुष्कर्म का दरोगा पर लगा आरोप, मुकदमा दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2023

जिले के गंगापार सराय ममरेज थाने के जंघई चौकी प्रभारी पर एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इसके बाद आरोपी दरोगा को निलंबित कर उसके खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) हंडिया सुधीर कुमार ने पीटीआई को बताया कि पीड़ित महिला का आरोप है कि जंघई चौकी प्रभारी सुधीर कुमार पांडेय ने 21 सितंबर को उनके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर पर थाना सराय ममरेज में आरोपी दरोगा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और एससी-एसटी कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित महिला ने सराय ममरेज थाने में दी तहरीर में बताया कि उसे फोन कर कुछ लड़के परेशान करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे और वह इस बात की शिकायत के लिए जंघई चौकी प्रभारी के पास प्रार्थना पत्र लेकर गई थी।

तहरीर के मुताबिक, 21 सितंबर को आरोपी दरोगा ने शाम को महिला को चौकी पर बुलाया और फोन करने वाले लड़कों की गिरफ्तारी करने की बात कहकर महिला को एक कार में अपने साथ ले गया और रास्ते में उसने महिला को नशीला पदार्थ मिला कोल्ड ड्रिंक पिलाया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि महिला के गंभीर आरोप को देखते हुए पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर इस मामले की जांच एसीपी हंडिया सुधीर कुमार को सौंपी है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव