गोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, इतने करोड़ रुपये की आएगी लागत, सीएम योगी का है ड्रीम प्रोजेक्ट

By Kusum | May 19, 2025

उत्तर प्रदेश के गोरखपुरमें 236 करोड़ रुपये की लागत से राज्य का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तैयार होगा। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में ये जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार ने अब प्रदेश में चौथे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की  तैयारी तेज कर दी है। 

सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में सा एक गोरखपुर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण व विकास कार्यों को भी धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नियोजन विभाग द्वारा इस विषय में एक विस्तृत खाता तैयार किया गया है। कार्ययोजना के अनुसार, गोरखपुर के ताल नदौर में 236.40 करोड़ रुपये खर्च कर 50 एकड़ भूमि पर 18 महीनों में निर्माण व विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

President Murmu ने IFS Officers को दिया राष्ट्रहित सर्वोपरि का मंत्र, जनसेवा पर जोर

Nepal Tibet सीमा पर आई Flood में 288 भारतीय लापता, राहत कार्य में जुटा MEA

25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, Global South की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

Dolphin के साथ क्रूरता! बिहार के Saharsa में दुर्लभ डॉल्फिन का शिकार करने पर Action, आरोपी गिरफ्तार