उत्तर प्रदेश ‘विकसित भारत’ लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है : आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि राज्य 2047 तक विकसित भारत बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में नयी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की 10वीं बैठक में सहभाग कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बैठक में विकसित भारत 2047 के लिए विकसित राज्य विषय पर गहन विचार-विमर्श हुआ।’’ आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के यशस्वी मार्गदर्शन में विकसित भारत-विकसित राज्य के पुनीत लक्ष्य की सिद्धि में नए भारत का नया उत्तर प्रदेश ‘टीम इंडिया’ के महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट