उत्तर प्रदेश सूखे की चपेट में लेकिन सरकार का ध्यान जनता के हितों पर नहीं : अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सूखे की चपेट में आ गया है लेकिन सरकार का जनता के हितों की ओर ध्यान नहीं है। यहां सपा मुख्यालय से जारी बयान में यादव ने कहा कि बारिश न होने से खरीफ की बुवाई रुकी हुई है और सरकार के कथित पौधारोपण अभियान पर भी सूखे का साया मंडराने लगा है एवं लगभग पूरे प्रदेश में स्थिति काफी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि समय से बरसात नहीं होने से धान की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है तथा बहुत जगह तो खरीफ की बुवाई ही रूक गई है।

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: Turkey में मुगलों के सम्मान पर भारत में मचा बवाल, NATO Summit में आखिर क्यों दिखाए गए 16 Turkic Empires?

Hand Bracelet For Dark Dresses: डार्क ड्रेसेस के साथ पहनें ये Hand Bracelet, मिलेगा स्टाइलिश Party Look

Karachi में सरकारी Price Control फेल, पाकिस्तान में गहराया आटा संकट, रोटी को तरसे लोग

Iran को PM Netanyahu की खुली चेतावनी, कहा- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है