उत्तर प्रदेश आपराधिक तत्वों की गिरफ्त में है, जनता में भय: अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2018

लखनऊ। कानून व्यवस्था के मोर्चे पर सत्ताधारी भाजपा को निशाने पर लेते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इलाहाबाद में दलित छात्र की हत्या दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश आपराधिक तत्वों की गिरफ्त में है। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था नहीं है। इलाहाबाद में दलित छात्र की हत्या दर्शाती है कि राज्य आपराधिक तत्वों की गिरफ्त में है और पुलिस मुठभेड में सिर्फ निर्दोषों को मार रही है।

दलित छात्र के परिजनों को 50 लाख रूपये मुआवजे की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि आपराधिक तत्वों को कोई भय नहीं रह गया है और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र दिलीप सरोज (26) का नौ फरवरी की रात एक रेस्तरां में जिन लोगों से झगडा हो गया था, उन्हीं लोगों ने बाद में उसे बुरी तरह पीट दिया जिससे सरोज की मौत हो गयी थी।

 

अखिलेश ने कहा कि राज्य की जनता भय के साये में जी रही है। किसी के जीवन की कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्री कानून व्यवस्था का पालन नहीं कर रहे हैं। वे विपक्ष के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। समाजवाद पर हमला लोकतंत्र पर हमला है।

 

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress