झोला छाप डॉक्टर और एक साथी ने मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग लड़की का किया बलात्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2021

शाहजहांपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मानसिक रूप से कमजोर 14 वर्षीय लड़की से यहां के अल्लाहगंज इलाके में एक झोला छाप डॉक्टर और उसके साथी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना मंगलवार को उस वक्त हुई जब लड़की बाजार जा रही थी।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के कोटा में 6 साल की बच्ची से रेप, आरोप में प्राइवेट ट्यूटर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस आनंद ने बताया कि जब लड़की झोला छाप डॉक्टर के क्लिनिक से गुजर रही थी तो आरेापी और उसके साथी ने उसे क्लिनिक में खींच लिया और उससे सामूहिक बलात्कार किया। एसपी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपियों राम बाबू ओर अक्षय कुमार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यहां के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती लड़की की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया। शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक यू पी सिन्हा ने बताया कि बलात्कार के कारण लड़की को गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। पीड़िता की मां के मुताबिक उनकी बेटी की हालत अभी ठीक है लेकिन वह आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहती हैं। एसपी ने बताया कि बच्ची के इलाज का खर्च पुलिस उठा रही है।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम