उत्तर प्रदेश : सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़की की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2023

बस्ती (उप्र)। जिले के गौर इलाके में तीन लोगों ने 12 साल की एक लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार को हुई जब लड़की सब्जी खरीदने गई थी और तीन युवक मोनू साहनी, राजन निषाद और कुंदन सिंह कथित तौर पर उसे सुनसान जगह पर ले गए एवं उसके साथ बलात्कार किया। उसने बताया कि जब बच्ची घर नहीं लौटी और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो मोनू ने बताया कि वह कुंदन के घर के पास बेहोशी की हालत में पड़ी है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Newsroom | यूक्रेन ने रूस पर प्रमुख बांध विस्फोट से उड़ाने का आरोप लगाया, पारिस्थितिकी आपदा की चेतावनी दी

इस बीच, स्थानीय लोगों ने मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि आरोपियों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े लोग बचा रहे हैं। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले को उठाते हुए ट्वीट किया,‘‘बस्ती में बलात्कारी के ख़िलाफ़ जनता चीत्कार कर रही है लेकिन अपनों को बचाने के लिए भाजपा सरकार बहरी बन रही है। भाजपा बलात्कारियों की आरामगाह बन गयी है।’’ यादव ने 18 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें स्थानीय लोग इस घटना का विरोध करते नजर आ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Saudi Arabia में फंसे 34 कश्मीरी तीर्थयात्री, VHP ने Farooq Abdullah और उमर पर साधा निशाना

प्रयागराज में Congress का सामाजिक न्याय सम्मेलन, चुनावी धांधली और आरक्षण कटौती पर BJP को घेरा

सोनभद्र में सत्य सनातन ट्रस्ट के खाते से 2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार

Krishna Nagar के सरकारी स्कूल में छात्रा की मौत पर DCPCR सख्त, दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट