उत्तर प्रदेश: मॉडल को दो घंटे ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर99,000 रुपये ऐठें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2024

उत्तर प्रदेश के आगरा में जालसाजों ने एक मॉडल को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर उससे 99,000 रुपये ऐंठ लिये। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। वर्ष 2017 में पूर्व फेमिना मिस इंडिया-वेस्ट बंगाल का खिताब जीतने का दावा करने वाली मॉडल को साइबर अपराधियों ने बैंक में अवैध धन प्राप्त करने के आरोप में दो घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रखा और गिरफ्तारी से बचने के लिए 99,000 उनके बताये बैंक खाते में डालने को कहा।

अधिकारी ने बताया कि अपराधियों ने खुद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का अधिकारी बताया और दो घंटे तक वीडियो कॉल पर पीड़िता को नजरबंद रखा।उन्होंने बताया कि कॉल कटने पर दीक्षित ने अपने परिवार को इसकी सूचना दी और बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह साइबर घोटाले का शिकार हुई हैं। तिवारी ने बताया कि साइबर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

गाजा नहीं ये बलूचिस्तान है...बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने F-16 से गिराया बम!

Manan Kumar Mishra कौन हैं? NALSAR विवाद और CJP कैंपेन से सुर्खियों में BCI चेयरमैन

1975 के बाद फिर इतिहास दोहराने की चुनौती, Hockey World Cup में Team India के पास सुनहरा मौका

Vilasrao Deshmukh Death Anniversary: जमीनी राजनीति से Maharashtra CM की कुर्सी तक का अद्भुत Journey