उत्तर प्रदेश : मां ने बच्चे को जलते चूल्हे में फेंकने के बाद फांसी लगायी, दोनों की मौत

By Renu Tiwari | Nov 13, 2025

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के बभनी थाने के जोबेदह गांव में एक महिला ने दस माह के अपने बच्चे को जलते चूल्हे में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। महिला ने बच्चे की मौत के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान राजपति (28) के तौर पर हुयी है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भूख से मर गए 65 बच्चे, राज्य सरकार को HC ने लगाई फटकार, पूछा- आपकी चिंता कहां है?

राजपति ने बेटे की मौत के बाद ख़ुद को भी साड़ी का फंदा बनाकर घर की बड़ेर से फांसी लगा ली, जिससे उसकी भी मौत हो गयी। परिजनों का कहना है कि उसका पति बाहर रहकर कार्य करता है, इस वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Mahayuti और MVA में सीटों पर बढ़ी तकरार

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

Rajya Sabha Election: उप्र में BJP के 8 प्रत्याशी सीएम योगी की मौजूदगी में आज भरेंगे पर्चा

उत्तर प्रदेश Rajya Sabha चुनाव में सपा उतारेगी तीसरा प्रत्याशी, मंगलवार को होगा नामांकन