Uttar Pradesh: करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, चार बच्चे झुलसे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2023

इटावा। जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक ट्रक के बिजली के तारों के संपर्क में आने से करंट लगने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार बच्चे झुलस गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि ट्रक पर लाउडस्पीकर लगे थे और यह एक जुलूस के साथ कांशीराम कॉलोनी से कालीवन देवी मंदिर जा रहा था तभी उसमें रखे लाउडस्पीकर बिजली के तारों के संपर्क में आ गए।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में कोविड-19 के 569 नए मामले आए, दो और मरीजों की मौत

कुमार ने बताया कि करंट लगने से राकेश कुमार (35) की मौत हो गई और चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने बताया कि बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों की आयु आठ साल से 13 साल के बीच है।

प्रमुख खबरें

बोर्ड चाहे तो फिर संभाल सकता हूं जिम्मेदारी: Jensen Huang ने Nvidia में वापसी की इच्छा जताई

Shivraj Singh Chouhan ने की पंजाब के किसानों की तारीफ, पराली प्रबंधन को बताया देश के लिए नजीर

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित