उत्तर प्रदेश: वर्षा जनित हादसों में व्यक्ति की मौत, तीन वर्षीय बच्चा नाले में बहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2025

उत्तर प्रदेश के बलिया व मुजफ्फरनगर जिलों में वर्षा जनित हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन वर्षीय एक बच्चा नाले में बहकर लापता हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, दीना राजभर और लल्लन चौहान इस घटना में झुलस गए। थाना प्रभारी मूल चंद्र चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस बीच, मुजफ्फरनगर जिले में रविवार को नई मंडी थाना क्षेत्र के शेरनगर गांव में घर के बाहर बारिश में नहाते समय तीन वर्षीय बालक नाले में बह गया। जिला अग्निशमन अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर एक टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को खोजने के लिए तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि बच्चे की तलाश जारी है। ग्राम प्रधान मोहम्मद इकराम ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब भारी बारिश के दौरान लवीश (तीन) नाम का बच्चा नाले में फिसल गया और तेज बहाव में बह गया।

प्रमुख खबरें

World Cup में Eloy Room का अविश्वसनीय Record, 15 Saves कर Ecuador को बराबरी पर रोका.

Womens Hockey: Team India का Nations Cup पर कब्जा, New Zealand को हराकर Pro League में की एंट्री

Captain Harmanpreet Kaur का World Record, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं

जापान की फुटबॉल में नई सोच का उदय, ‘ईगोइस्ट’ स्ट्राइकर तैयार करने की मुहिम से बदल रही टीम की पहचान