Uttar Pradesh: पांच साल की बच्ची की हत्या के आरोपी दो अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2026

बुलंदशहर जिले में पुलिस ने पांच साल की बच्ची की हत्या करने के आरोपी दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम पुलिस को जानकारी मिली थी कि सिकन्द्राबाद थाना अंतर्गत रजपुरा मोहल्ले में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व बच्ची के परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर सिकन्द्राबाद थाने में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि बच्ची का परिवार और आरोपी युवक राजू एवं वीरू कश्यप एक ही इमारत में किराए पर रहते हैं।

राजू बलरामपुर जिले का और वीरू कश्यप लखीमपुर खीरी का निवासी है। व्यक्ति ने बताया कि उसी इमारत की छत पर बच्ची खेल रही थी जिसके बाद वह इमारत के पीछे खेत में पड़ी मिली। पिता ने बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिकायत के आधार पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की थी। जांच के क्रम में अभियुक्तों के कांवरा रोड पर निर्माणाधीन कॉलोनी में छुपे होने की सूचना मिली।

इसी के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर गिरफ्तारी का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि अपने आपको पुलिस टीम से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआती पूछताछ में अभियुक्तों ने घटना में संलिप्तता की बात स्वीकार की है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Wall Street पर फिर छंटनी की मार, Morgan Stanley ने 2,500 Employees को दिखाया बाहर का रास्ता

Iran Crisis का असर: Morbi Ceramic उद्योग पर लटकेंगे ताले? Gas Supply ठप होने से मचा हड़कंप।

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा भारत, अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से खिताबी भिड़ंत

दिल्ली में कई दिनों तक फंसी रही Zimbabwe क्रिकेट टीम, ICC ने कराई सुरक्षित वतन वापसी