उत्तर प्रदेश पुलिस ने आंध्र प्रदेश में परिवार को बेचे गए बच्चे को मुक्त कराया, दो लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2025

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने तीन वर्षीय लड़के को मुक्त कराया है, जिसे यहां से कथित तौर पर अगवा करके आंध्र प्रदेश में एक जोड़े को बेच दिया गया था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि मौर्य अपनी मां और परिवार के साथ मेला देखने गया था, और शाम करीब पांच बजे सामान खरीदते समय लापता हो गया। मिश्रा ने कहा कि परिवार की शिकायत के आधार पर बिसवां थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कार्तिक को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक परिवार को बेच दिया गया था। मिश्रा ने कहा कि 19 मार्च को लड़के को बचाने और उसे सुरक्षित घर लाने के लिए पुलिस टीम भेजी गईं।

एसपी ने कहा कि पुलिस जांच के दौरान बच्चों को अगवा करके नि: संतान दंपत्तियों को बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता का पता चला है।एसपी ने बताया कि मानव तस्करी गिरोह में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो पुरुषों - अभय वर्मा और उमाशंकर - के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

LPL में Shaheen Shah Afridi के साथ बड़ी चूक, Team List की गलती से नहीं खेल सके अहम मुकाबला

Afghanistan Series में बदलाव कर India vs Bangladesh दौरे की तैयारी, BCCI जल्द मांगेगा मंजूरी

Indonesia के Central Bank Governor Perry Warjiyo का अचानक इस्तीफा, Rupiah में भारी गिरावट से हिला Market

China की Changxin Memory Technologies का IPO में धमाका, शेयरों में 470% की ऐतिहासिक उछाल