संभल के सपा सांसद के दिल्ली आवास पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिया नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2025

संभल में पिछले वर्ष नवंबर माह में हुई हिंसा के मामले में पुलिस समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जिया उर रहमान वर्क को पूछताछ के लिए नोटिस तामील कराने पहुंची, लेकिन वह और उनके परिवार का कोई नहीं मिला। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसके पहले, संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सांसद के निवास पर एसआईटी नोटिस तामील कराने गयी थी, लेकिन वह नहीं मिले। उन्होंने कहा था कि अब एसआईटी की टीम उनको नोटिस तामील कराने दिल्ली जाएगी।

सोमवार को विश्नोई ने पत्रकारों को बताया था कि 24 नवंबर की हिंसा के संबंध में दर्ज मामले में विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। एसपी ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि सांसद वर्क मामले में नामजद आरोपी हैं और इसके आधार पर उनका बयान दर्ज किया जाना जरूरी है।

पिछले वर्ष स्थानीय अदालत के आदेश पर संभल की जामा मस्जिद में एक सर्वेक्षण के दौरान हुए विरोध के फलस्वरूप हिंसा भड़क गयी जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी और पुलिसकर्मियों समेत अनेक लोग घायल हो गये थे।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit में India के सामने बड़ी चुनौती, Amitabh Kant बोले- West और China में संतुलन जरूरी

भारत-अमेरिका के Yudh Abhyas में पहली बार Counter-Drone System का ट्रायल, चीन-पाक सीमा पर बढ़ेगी मारक क्षमता

Strait of Hormuz का नाम बदलकर Trump Strait रखने की तैयारी, Iran पर US का कड़ा रुख

Kanohar Electricals IPO को आखिरी दिन 90.59 गुना मिला सब्सक्रिप्शन