By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2025
पूर्वी दिल्ली के टेल्को टी-पॉइंट फ्लाईओवर परहिट-एंड-रन की कथित घटना में उत्तर प्रदेश पुलिस के 47 वर्षीय उप निरीक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस को शुक्रवार रात 10:35 बजे दुर्घटना के बारे में सूचना मिली।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह हिट-एंड-रन का मामला है और घटनास्थल सेपीले रंग की (व्यावसायिक वाहन) नंबर प्लेट का एक टुकड़ा बरामद किया गया है।
उन्होंने कहा कि वाहन की पहचान और पता लगाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का विश्लेषण करने और वाहन की पहचान करने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।