Uttar Pradesh Police ने यातायात नियमों के प्रति जागरुकता को नाटु नाटु गाने का किया इस्तेमाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2023

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरुक करने और यातायात नियमों का पालन करने को प्रोत्साहित करने के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीत चुके गाने नाटु नाटु का इस्तेमाल किया है। हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में फिल्म ‘आरआरआर’ के लोकप्रिय गीत ‘नाटु नाटु’ को सर्वश्रेष्ठ ‘ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर’ श्रेणी का पुरस्कार मिला है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फिल्म आरआरआर के गाने नाटु नाटु’ के गोल्‍डन ग्‍लोब अवॉर्ड जीतने के बाद फिल्‍म की टीम को बधाई दी और लोगों को जागरूक करने के लिए इस गाने के मुखड़े का उल्लेख करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों की याद भी दिलाई।

इस श्रेणी में ‘नाटु नाटु’ ने टेलर स्विफ्ट के गीत ‘कैरोलिना’, ग्रेगोरी मान के ‘चाओ पापा’, लेडी गागा के ‘होल्ड माय हैंड’, फिल्म ‘ब्लैक पैंथर:वकांडा फॉरएवर’ के गीत ‘लिफ्ट मी अप’ को मात दी। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था)प्रशांत कुमार ने पीटीआई- को बताया कि इस गीत ने सड़क सुरक्षा अभियान के लिए एक आकर्षक नारा तैयार करने में मदद की। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर किये जा रहे प्रयोग उत्तर प्रदेशपुलिस की जागरूकता की मुहिम का हिस्सा है और इसमें लोगों की रुचि बढ़ी है।

इसे भी पढ़ें: Punjab Police ने गोल्डी बराड़ गिरोह के सक्रिय सदस्य को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया

‘नाटु नाटु’ को अपनी आवाज देने वाले पार्श्व गायक राहुल सिप्लिगुंज ने सड़क सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गाने का उपयोग करने के लिए ट्वीट करके धन्यवाद दिया। उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव से संपर्क करने पर उन्होंने पीटीआई-से कहा, ‘‘नाटु नाटु का चयन हमने जन जागरूकता के लिए किया। हम यातायात नियमों के बारे में लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए लोकप्रिय बॉलीवुड गानों का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का यह प्रयोग उत्तर प्रदेश पुलिस को नयी ताकत दे रहा है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू