Punjab Police ने गोल्डी बराड़ गिरोह के सक्रिय सदस्य को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया

Punjab Police arrested
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

यादव ने ट्वीट करके कहा, ‘‘पंजाब पुलिस के विशेष परिचालन प्रकोष्ठ ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गिरोह के एक सदस्य इंद्रप्रीत सिंह उर्फ ​​पैरी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने गोल्डी बराड़ गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि इंद्रप्रीत सिंह उर्फ ​​पैरी पर पंजाब और हरियाणा में हत्या के कई मामले चल रहे हैं। यादव ने ट्वीट करके कहा, ‘‘पंजाब पुलिस के विशेष परिचालन प्रकोष्ठ ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गिरोह के एक सदस्य इंद्रप्रीत सिंह उर्फ ​​पैरी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: Crime News: प्रतापगढ़ में भूमि विवाद में महिला की गला रेत कर हत्या, मामला दर्ज

वह फरीदकोट में प्रदीप सिंह की हत्या सहित पंजाब और हरियाणा में हत्या के दर्जनों मामलों में शामिल था। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामले दर्ज हैं। वह गोल्डी बराड़ गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़