UP में कोरोना के मामलों में कमी आने के बावजूद कम नहीं हुई टेस्टिंग, पिछले 24 घंटे में 42 नए मामले दर्ज

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 24, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,55,147 सैम्पल की जांच की गयी है, जिसमें 1 लाख 34 हजार से अधिक जांचे आरटीपीसीआर के माध्यम से की गई हैं। सैम्पलों की जीनोम सिक्वेंसिंग करायी जा रही है। अब तक 6,37,99,832 सैम्पल की जांच की गई है। 

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बनेगा UP का 5वां सैनिक स्कूल, मानदेय पर होगी संस्कृत शिक्षकों की भर्ती 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 42 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 99 लोग तथा अब तक 16,84,471 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 932 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में दैनिक संक्रमण दर 0.01 प्रतिशत के आस-पास है तथा अब तक संक्रमण दर 2.68 प्रतिशत है।प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कल टीकाकरण में बेंचमार्क स्थापित किया गया, कल प्रदेश में 10,06,068 वैक्सीन की डोज दी गई है। प्रदेश में 3,67,18,096 वैक्सीन की पहली डोज तथा 71,04,105 दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक प्रदेश में कुल 4,38,22,201 डोजें लगायी गयी हैं। 

इसे भी पढ़ें: अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ 

उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण के साथ-साथ प्रत्येक शनिवार को बच्चों का पोलियो बी0सी0सी0 आदि का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करे। सभी लोग अपना टीकाकरण की दोनों डोज अवश्य लें।

प्रमुख खबरें

ICC Test Rankings: आठवें पायदान पर ऋषभ पंत और 10वें स्थान पर फिसले शुभमन गिल

Neeraj Kumar ने 50m Rifle 3P में जीता कांस्य, भारत को दिलाया Los Angeles Olympics कोटा

ISSF World Championship में नीरज कुमार ने जीता कांस्य पदक, भारत के लिए पक्का किया ओलंपिक कोटा

BCG रिपोर्ट: AI अपनाने में भारत तेजी से उभरता दावेदार, कुशल पेशेवरों से मिली मजबूती