Uttar Pradesh: पत्नी के अवैध संबंध के शक में बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2024

बहराइच जिले के एक गांव में एक युवक ने कथित तौर पर पत्नी के अवैध संबंध के शक में अपने ही डेढ़ वर्षीय बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि थोड़ी देर बाद बच्चे की मां को वह अधमरी हालत में भूसे की कोठरी में मिला और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था तथा उसका सिर भूसे के ढेर में दबा था। उसने बताया कि बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां बृहस्पतिवार देर रात उसकी मौत हो गयी।

रूपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को महिला ने अपने पति सुजीत के खिलाफ बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ला ने कहा, ‘‘प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि सुजीत अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और आनन्द को अपनी संतान नहीं मानता था। इसलिए उसने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे की हत्या कर दी।’’ उन्होंने बताया कि सुजीत की पत्नी का कहना है कि उसके पति का एक अन्य महिला से अवैध संबंध थे।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश