जनता के लिए उत्तर प्रदेश का अनुपूरक बजट उम्मीदों का कम, दिल दुखाने वाला ज्यादा : मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को पेश अनुपूरक बजट को बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने राज्य की जनता के लिए उम्मीदों का कम व दिल दुखाने वाला ज्यादा बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “उप्र विधानसभा में आज पेश अनुपूरक बजट राज्य की विभिन्न संकटों में घिरी गरीब व मेहनतकश जनता के लिए उम्मीदों का कम व दिल दुखाने वाला ज्यादा। अगर उप्र सरकार, तमिलनाडु की तरह, पेट्रोल की कीमत तीन रुपये कम कर देती तो करोड़ों लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत जरूर मिल जाती।”

इसे भी पढ़ें: भाजपा कार्यकर्ताओं में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर जोश: कटवाल

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बुधवार को विधानसभा में 7301.52 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अनुपूरक बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह 7301.52 करोड़ रुपये का बजट है जो मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित पांच लाख 50 हजार करोड़ रुपये के वार्षिक बजट का 1.33 फीसद है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता