Uttar Pradesh: टैंकर और मोटरसाइकिल की टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2023

इटावा। इटावा जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में एक टैंकर ने एक मोटरसाइकिल को टक्‍कर मार दी जिससे दोपहिया वाहन पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर अमित कुमार सिंह ने मंगलवार देर रात बताया कि बढ़पुरा थाना क्षेत्र में इटावा-बाह-आगरा मार्ग पर बढ़पुरा थाने के समीप तेज रफ्तार से आ रहे दूध के टैंकर ने मंगलवार शाम एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन पर सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार छात्रों की मौत, दो अन्य घायल

सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बढपुरा कॉलोनी निवासी देवीदीन (45) नाम के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि टैंकर चालक ने हादसे के बाद भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि टैंकर को भी कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

प्रमुख खबरें

बोर्ड चाहे तो फिर संभाल सकता हूं जिम्मेदारी: Jensen Huang ने Nvidia में वापसी की इच्छा जताई

Shivraj Singh Chouhan ने की पंजाब के किसानों की तारीफ, पराली प्रबंधन को बताया देश के लिए नजीर

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित