Uttar Pradesh: Bulandshahr में मुठभेड़ में गोली लगने के बाद बदमाश गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2023

बुलंदशहर। उत्‍तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की मेरठ इकाई और स्थानीय गुलावठी थाने की पुलिस ने साझा अभियान में मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को घायल हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश की पहचान हाथरस जिले के सासनी थाना क्षेत्र के बिलखोरा के रहने वाले जितेन्द्र उर्फ जीतू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बदमाश के पास से अवैध असलाह, पांच जिंदा कारतूस, बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी, तीन फर्जी असलहा लाइसेंस बरामद किए गए हैं। पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ सासनी थाने में तीन मामले दर्ज हैं।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें