Uttar Pradesh: गाजीपुर में तीन लोगों की हत्या के मामले में तीसरा शव बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2025

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक गांव में पुरानी दुश्मनी को लेकर तीन लोगों की हत्या के मामले में तीसरे युवक का शव एक तालाब से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सभी तीन लोगों के शव बरामद हो गए हैं।

इस प्रकरण में दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव के स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि अंकित सिंह का शव पानी से फूल गया था, लेकिन कड़ाके की ठंड होने के कारण वह मछलियों का निवाला नहीं बना।

गहमर गांव के समाज सेवी ईश्वर सिंह ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। अभिभावकों को इस ओर ध्यान देकर युवाओं का सही मार्गदर्शन करना चाहिए। युवाओं को सही रास्ता नहीं दिखाया गया तो स्थिति खराब होती जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिस तालाब से शव बरामद हुआ वह छह बीघा में बना है और काफी गहरा है। उसमें गांव का पानी लगातार जाता रहता है, इसलिए वह भरा रहता है। पुलिस ने कहा कि गांव की दो बस्तियों के युवकों के बीच पुरानी दुश्मनी के कारण गत बुधवार को तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी और उनके शवों को तालाब में फेंक दिया गया था। पुलिस ने पीड़ित परिवारों की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि विवेचना के आधार पर और लोगों की गिरफ्तारी किए जाने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन