Uttar Pradesh: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2026

मुरादाबाद जिले में ठाकुरद्वारा-जसपुर मार्ग पर घने कोहरे के बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात घने कोहरे के बीच ठाकुरद्वारा-जसपुर मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें दोपहिया वाहन सवार ओमकार (25), राकेश (22) और मुकेश (40) की मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सिंह ने बताया कि पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिये आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़