Uttar Pradesh: सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2023

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि तीनों युवक बृहस्पतिवार देर रात खोड़ारे जा रहे थे, तभी गौर वाल्टरगंज मार्ग पर स्थित समय माता स्थल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और सड़क किनारे स्थित धान के खेत में गिर गई।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Modi-Xi की मुलाकात के बारे में आखिर आठ महीने बाद क्यों जानकारी दी गयी?

अधिकारी के मुताबिक, हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के रसूलपुर खान निवासी मूलचंद (26) और शत्रुघ्न (28) तथा उन्नाव जिले के सलारपुर के रहने वाले आनंद (26) के रूप में हुई है। गौर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजकुमार पांडेय ने बताया कि तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Mahadev App से अपराध की कमाई 92000 करोड़ से ज्यादा, ED ने रायपुर कोर्ट को बताया

भारत अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं रहा, Rahul Gandhi ने Hyderabad में PM Modi पर साधा निशाना

Tarn Taran में NH-54 पर दो तीर्थयात्री बसों की भीषण टक्कर, पांच की मौत और 15 घायल

Gurugram में ससुराल पक्ष ने BJP पार्षद और उनके पिता को पीटा, पांच आरोपी गिरफ्तार