Uttar Pradesh: बहराइच में एसआईआर में लापरवाही बरतने वाले दो बीएलओ निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2025

उत्तर प्रदेश के बहराइच में निर्वाचन आयोग की ओर से कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दो बीएलओ को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर निलंबित किया गया है।

अधिकारियों द्वारा उन्हें लिखित, दूरभाष पर तथा 17 नवंबर को बीईओ द्वारा विद्यालय पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन कराने के निर्देश व प्रयास किए गये। परन्तु श्रीमती नफीस द्वारा स्वेच्छाचारिता व हठधर्मिता अपनाते हुए ड्यूटी प्राप्त नहीं की गई और चिकित्सीय अवकाश हेतु आवेदन प्रेषित कर दिया गया।

इसी प्रकार, बलहा विधानसभा क्षेत्र में नौसर गुमटिहा विद्यालय मतदेय स्थल पर तैनात बीएलओ- सहायक अध्यापक अनुराग द्वारा एसआईआर का कार्य नहीं करने पर जब अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने एसआईआर का कार्य करने से स्पष्ट मना कर दिया।

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रकरणों से निर्वाचन कार्य प्रभावित हुआ और इस स्थिति पर निर्वाचन आयोग ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। बीएलओ द्वारा निर्वाचन जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किये जाने के कारण जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर दोनों बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन