उत्तर प्रदेश: पर्यटकों को करीब से बाघ दिखाने पर दो नेचर गाइड और दो चालक निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2024

पीलीभीत बाघ अभयारण्य (पीटीआर) में सफारी के दौरान नियमों का उल्लंघन कर पर्यटकों को करीब से बाघ दिखाने के आरोप में दो गाइड और दो चालकों को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अभयारण्य के उप निदेशक मनीष सिंह ने माहोद रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी सहेंद्र यादव से रिपोर्ट मांगी थी।

उप निदेशक मनीष सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘रिपोर्ट में मामला सही पाया गया जिसके बाद बृहस्पतिवार को दो नेचर गाइड और सफारी के दो चालकों को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया।’’

सिंह ने बताया कि बुधवार को कुछ सफारी वाहन पर्यटकों को लेकर महोद रेंज से गुजर रहे थे, तभी उन्हें एक बाघ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही, अन्य सफारी वाहन भी मौके पर पहुंच गए और बाघ को घेर लिया, जबकि पर्यटकों ने उसकी तस्वीरें खींचीं और वीडियो रिकॉर्ड किया। अधिकारियों के अनुसार, वाहन चालक बाघ के बहुत करीब चले गए थे जो नियमों का उल्लंघन है।

प्रमुख खबरें

Goa Cabinet: नए मंत्री Sankalp Amonkar को मिला कृषि और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय

देश के सामने चुनौती आने पर एकजुटता आडवाणी से सीखे विपक्ष: नितिन नवीन

सपा और Congress अयोध्या को बदनाम करने में जुटीं, योगी बोले- खत्म हो जाएगी सियासत

शतरंज: Anuj Shrivatri ने फिलीपींस में जीती चैंपियनशिप, बने भारत के 100वें Grandmaster